देश के बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को लिए उनका अकाउंट से जुड़ी एक अहम जानकारी दी है. बैंक ने जानकारी दी है कि उनका अकाउंट निष्क्रिय (Inoperative) घोषित किया जा सकता है. इसके पीछे बैंक ने ये बड़ा कारण बताया है. बैंक ने कहा है ''यदि दो वर्ष से अधिक अवधि तक अकाउंट में कोई ग्राहक प्रेरित ट्रांजैक्शन नहीं होता है, तो खाता निष्क्रिय (Inoperative) हो जाएगा. कृपया अपने अकाउंट में लेनदेन सुनिश्चित करें ताकि यह निष्क्रिय न हो जाए.''

