जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच EC का बड़ा एक्शन, प्रचार में हिस्सा लेने पर 21 कर्मचारी सस्पेंड.

जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए 21 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया और पांच अस्थायी एवं दिहाड़ी श्रमिकों को सेवा से हटा दिया गया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दोषी कर्मचारियों और श्रमिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. कुल 21 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि 5 तदर्थ कर्मचारियों एवं दिहाड़ी श्रमिकों को सेवा से हटा दिया गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दोषी कर्मचारियों और श्रमिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, चुनाव प्रचार में शामिल 21 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया जबकि पांच तदर्थ कर्मचारियों एवं दिहाड़ी श्रमिकों को सेवा से हटा दिया गया है, जिनके राजनीतिक प्रचार में शामिल होने की पुष्टि हुई।
 

Trending Now