बांग्लादेश को 280 रनों से हराकर भारत ने किया ऐतिहासिक कारनामा.

भारत ने बांग्लादेश को चेपॉक में खेले गए पहले टेस्ट में 280 रन से हरा दिया है। बांग्लादेश की टीम चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 234 रन पर सिमट गई। भारत ने 515 रनों का लक्ष्य दिया था। अश्विन ने छह और जडेजा ने तीन विकेट झटके। टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।
 

Trending Now