अपने शहर में एक और ब्लड बैंक जल्द, कोरोनेशन अस्पताल को मिलेगा अपना ब्लड बैंक.

राजधानी में एक और ब्लड बैंक की जल्द शुरुआत होने जा रही है. इससे ब्लड की कमी दूर हो जाएगी. ब्लड बैंक की यह यूनिट जिला अस्पताल कोरोनेशन में खुलेगी. दरअसल, कोरोना, डेंगू व अन्य फ्लू के दौरान कई बार ब्लड की भारी कमी हो जाती है, जिससे जरूरतमंदों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं.
गर्मी में ब्लड की डिमांड काफी बढ़ जाती है. इस दौरान डेंगू व अन्य बीमारियां बढ़ जाती हैं. इस बार डेंगू नहीं फैलने से काफी राहत मिली है. बताया जा रहा है कि इन दिनों पर्याप्त मात्रा में ब्लड बैंकों में ब्लड पड़ा हुआ है.
ब्लड देने में युवाओं का सबसे अधिक योगदान है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि मई-जून में स्कूल-कॉलेज बंद होने से ब्लड डोनेशन कैंप बहुत कम लगते हैं. सभी स्कूल-कॉलेज खुलते ही फिर कैंप में ब्लड डोनेशन का सिलसिला फिर शुरू हो जाता है.
 

Trending Now