Dehradun News: डीएम से भी वसूल लिए शराब के 20 रुपये एक्स्ट्रा.


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डीएम अपने कामों को लेकर लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इस बार उन्होंने शराब की बिक्री पर ओवर रेटिंग की शिकायत पर जो किया लोग उसे लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं. डीएम शराब खरीदने के लिए खुद ठेके पर चले गए. ग्राहकों की तरह लाइन में खड़े हुए फिर मैक डॉवेल की बोतल खरीदी. सेल्समैन ने डीएम से 660 रुपये की बोतल के 680 रुपये मांगे, जब उन्होंने 20 रुपये ज्यादा लेने को गलत बताया तो सेल्समैन डीएम से ही उलझने लगा.
जब पता चला कि सामने डीएम हैं, तो उसके होश उड़ गए. यह मामला ओल्ड राजपुर रोड स्थित शराब ठेके का है, जहां डीएम ने खुद ओवर रेटिंग पकड़ी. इसके अलावा दूसरे शराब ठेकों पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम की ओर से की गई छापेमारी में भी ओवर रेटिंग पाई गई है. जिस पर शराब ठेकों पर चेतावनी के साथ जुर्माना लगाया गया है. हालात यह है कि ओवर रेटिंग 10-20 रुपये से लेकर 60 रुपये प्रति बोतल तक वसूले जा रहे हैैं.
ओवर रेटिंग की जिन शिकायतों की पड़ताल करने डीएम स्वयं शराब ठेके पर पहुंचे थे, वह सही पाई गई. इसके बाद डीएम न सिर्फ शराब ठेके के भीतर पहुंचे और स्टॉक रजिस्टर की पड़ताल भी की. डीएम ने ओवर रेङ्क्षटग पर कड़ी नाराजगी जताई और शराब ठेके पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. इस दौरान ओवर रेङ्क्षटग की प्रशासन ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई.
 

Trending Now