पेरिस पैरालंपिक के दूसरे दिन भारत को तीन पदक मिले हैं. महिला शूटरओं ने भारत को पदक दिलाए. जबकि प्रीति पाल ने भारत को दिन का तीसरा पदक दिलाया है.प्रीति पाल ने पैरालंपिक की महिलाओं की टी35 वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में 14.21 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से कांस्य पदक जीता. 84 भारतीय एथलीट पेरिस में देश के लिए सम्मान लाने के लिए मौजूद होंगे।
प्रीति पाल ने पेरिस पैरालिंपिक में ट्रैक और फील्ड में भारत के लिए पहला पदक जीता। छह साल पहले सोशल मीडिया पर पैरालंपिक खेलों के वीडियो देखने के बाद उन्होंने दौड़ना शुरू किया।

