धरती पर लौटेगा सुनीता विलियम्स को स्पेस स्टेशन पर अटकाने वाला स्टारलाइनर कैप्सूल.

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को स्पेस स्टेशन पर अटकाने वाला बोईंग स्टारलाइनर कैप्सूल अब 6 सितंबर की देर रात करीब सवा तीन बजे स्पेस स्टेशन से निकलेगा. 7 की सुबह 10 बजे के आसपास धरती पर लैंड करेगा. इस दौरान उसमें कोई भी एस्ट्रोनॉट नहीं होगा. ये कैप्सूल अब खाली आ रहा है. ये वही स्पेसक्राफ्ट है जिससे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 5 जून को स्पेस स्टेशन गए थे. 8 दिन बाद उन्हें इसी यान से लौटना था. लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से दोनों स्पेस स्टेशन पर अटक गए.  
 

Trending Now