नौसेना में शामिल हुई दूसरी परमाणु पनडुब्बी... हिंद महासागर में लगेगी चीन की वाट!.

भारतीय नौसेना के बेड़े में आज आईएनएस अरिघात की एंट्री होने जा रही है. INS अरिघात भारत की दूसरी न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन है. यह स्वदेशी परमाणु पनडुब्बियों की अरिहंत क्लास की दूसरी पनडुब्बी है. परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पहली स्वदेशी पनडुब्बी INS अरिहंत है जिसे 2009 में नौसेना में शामिल किया गया था. इसमें कई तरह के नए अपग्रेड किए गए हैं. भारतीय नौसेना की दूसरी परमाणु ईंधन से चलने वाली और परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस यह सबमरीन अरिहंत क्लास की अरिहंत क्लास की अत्याधुनिक SSBN है  यह 750 किलोमीटर रेंज वाली K-15 मिसाइलों से लैस है. यह 3,500 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाली चार परमाणु-सक्षम K-4 SLBM (पनडुब्बी से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल) भी कैरी कर सकती है.

 

Trending Now