जडेजा ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकार्ड, यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर.

टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट के बाद अब रवींद्र जडेजा का सारा फोकस टेस्ट और वनडे पर है। इस बीच बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट के बाद आईसीसी की ओर से जो नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें जडेजा ने नया कीर्तिमान रचने का काम किया है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। खास बात ये भी है कि अभी बांग्लादेश के ही खिलाफ दूसरा टेस्ट होना है, जो 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इसमें भी जडेजा का खेलना करीब करीब तय है। अगर भारत की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हुए भी तो जडेजा का बाहर बैठना नामुमकिन सा नजर आ रहा है। यानी जडेजा के पास अपने नंबर और भी बेहतर करने का मौका है। वे एक भी रेटिंग अंक बढ़ाएंगे तो भी वे अपनी ऑल टाइम हाई रेटिंग पर पहुंच जाएंगे। 
 

Trending Now