हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से नहीं होगा समझौता, वेतन काटने की तैयारी में सैमसंग.

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के तमिलनाडु स्थित श्रीपेरंबुदूर प्लांट में पिछले 17 दिन से हड़ताल जारी है. हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को कंपनी ने नौकरी से निकालने की भी चेतावनी दी है. इसके अलावा उनका आईडी कार्ड डिसेबल करने और दिवाली बोनस रोकने तक की धमकी भी दी गई है. इसके बावजूद कर्मचारी पीछे नहीं हट रहे हैं. इनकी 3 प्रमुख मांगे हैं जिन्हें लेकर वह हड़ताल कर रहे हैं.

उनकी पहली मांग है कि उनका वेतन बढ़ाया जाए. उनकी दूसरी मांग वर्किंग आवर्स को 8 घंटे करने की है. उनकी तीसरी मांग है कि उन्होंने जो सैमसंग इंडिया लेबर वेलफेयर यूनियन के नाम से संगठन बनाया है उसे कंपनी की ओर से मान्यता मिले. कर्मचारियों का मानना है कि कंपनी और उनके बीच प्रभावी संवाद के लिए यूनियन का होना जरूरी है.

Trending Now