IGI एयरपोर्ट पुलिस ने तिलकनगर में डाली रेड, घर पर 5 साल से बना रहा था फर्जी वीजा.

दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में चल रहे नकली वीजा बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी के घर से 14 नेपाली और दो भारतीय पासपोर्ट के साथ-साथ नकली वीजा बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण जब्त किए गए हैं।

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस टीम ने जानकारी मिलने पर वहां के बारे में पूरा पता लगाया. पुलिस टीम ने मामले की पुष्टि होने के बाद वहां छापा मारा और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है. जिससे पूरे गिरोह के बारे में पता चल सके. यह रैकेट कब से चल रहा था, किन किन को विदेश भेजा गया, इन सारी जानकारियों को जुटाया जा रहा है.

 

Trending Now