चेन्नई : भारतीय एयरोस्पेस उद्योग ने रुमी-1 को लॉन्च कर शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. रुमी-1 देश का पहला हाइड्रोलिक मोबाइल लॉन्च सिस्टम है. इसके तहत आप रॉकेट के निचले हिस्से को रियूज कर सकते हैं. रुमी -1 रॉकेट ने तीन क्यूब उपग्रहों को कक्षा में लॉन्च करके और केवल 7 मिनट में सुरक्षित रूप से जमीन पर लौटकर इतिहास रच दिया.इसकी प्रमुख विशेषताओं में इसके विशेष कोण पर काम करने सुविधा शामिल है. यह जीरो डिग्री से लेकर 120 डिग्री तक काम कर सकता है. इस विशेषता की वजह से उपग्रह का सटीक ट्रेजेक्टरी कंट्रोल संभव होता है.
स्पेस जोन इंडिया के संस्थापक और सीईओ डॉ. आनंद मेगालिंगम ने कहा, "रुमी-1 के सफल प्रक्षेपण के साथ हमारी टीम की कड़ी मेहनत और नवीनता को जीवंत होते देखकर मैं काफी उत्साहित हूं." उन्होंने कहा कि RHUMI का नाम उनके बेटे रूमिथ्रान के नाम पर रखा गया है.भारत का पहला रीयूजेबल हाइब्रिड रॉकेट RHUMI-1 सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है. इसे लॉन्च किया है तमिलनाडु की स्टार्ट-अप कंपनी स्पेस जोन इंडिया और मार्टिन ग्रुप ने. इस रॉकेट में तीन क्यूब सैटेलाइट्स और 50 PICO सैटेलाइट्स लॉन्च किए गए हैं. लॉन्चिंग एक मोबाइल लॉन्चर से की गई है

