Shikhar Dhawan Retirement : ' सिर्फ यादें ही नजर आती हैं... ', फैंस के नाम भावुक संदेश जारी कर शिखर धवन ने लिया संन्यास .

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट स्टार श‍िखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. टीम इंड‍िया के धाकड़ ओपनर रहे श‍िखर धवन24 अगस्त यानी शनिवार की सुबह-सुबह भारत के जाने-माने क्रिकेटर शिखर धवन ने इंटरनेशनल और डॉमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।धवन ने 10 दिसंबर 2022 को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। अपने 13 साल के करियर में वह 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब गब्बर कभी भारत के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंहे। घरेलू क्रिकेट को भी उन्होंने अलविदा कह दिया। हालांकि अगले साल वह आईपीएल खेलेंगे या नहीं इस बात की उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

 

Trending Now