बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

उत्तराखंड : आज मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बदरीनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचकर उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। उन्होंने करीब 45 मिनट तक बदरीनाथ भगवान की पूजा अर्चना की। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उत्तराखंड के  कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी धाम के दर्शन किए। 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नर और नारायण पर्वत के बीच अलकनंदा के किनारे बसा यह पवित्र बदरीनाथ धाम हजारों वर्षों से भारत की सनातन आस्था का केंद्र है। यहां से हमारी आस्था को नई प्रेरणा प्राप्त होती है। आज मुझे यहां आकर न केवल भगवान बदरीनाथ के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, साथ ही यूपी पर्यटक गृह के शिलान्यास का भी अवसर मिला है।
आगे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन और श्रद्घा, दोनों को सम्मान देने के लिए और पर्यटन की संभावनों को विकसित करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वो अतुलनीय हैं। केदारनाथ में भी अदभुत परिवर्तन देखने को मिला। केदारनाथ अपने पुरातन वैभव में दिखा। मैं उत्तराखंड सरकार और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।
गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी का सोमवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने का प्लान था। लेकिन, केदारनाथ में खराब मौसम की वजह से वह बदरीनाथ धाम नहीं आ सके। इससे पहले, योगी ने केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में शिरकत की थी। वह केदारनाथ धाम रविवार शाम को पहुंच गए थे।

Trending Now