उत्तराखंड : कोरोना काल के दौरान अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए इस साल स्कॉच अवार्ड की दौड़ में सम्मलित एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस को सिल्वर मेडल से नवाजा गया है। कोरोना महामारी के दौरान अपने बेहतरीन मानवीय कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस ने राज्य का गौरव बढ़ाया है, साथ ही अल्प समय में ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अमिट छाप बना कर अपनी स्थापना की सार्थकता को भी सिद्ध किया है।
राष्ट्रीय स्तर पर हुए डिजिटल सेमिनार के दौरान एसडीआरएफ की कमांडेंड तृप्ति भट्ट ने अपने सम्बोधन के दौरान कोविड संकट काल के दौरान एसडीआरएफ उत्तराराखण्ड पुलिस के द्वारा किये कायों की जानकारी देते हुए कहा कि सम्पूर्ण लॉकडाउन एवमं अनलॉक प्रक्रिया के दौरान एसडीआरएफ ने छः लाख से ज्यादा प्रवासियों को अनेक राज्यों से सुरक्षित उत्तराखण्ड निकाल लाने पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके साथ ही 70 हजार से ज्यादा स्टेकहोल्डर्स को प्रशिक्षण एवमं कोविड से बचाव सम्बन्धी जानकारी भी प्रदान की, एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस बल राष्ट्र में प्रथम बल बना जिसने कोविड टेस्टिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर टेस्टिंग शुरू की।
क्या है स्कॉच अवार्ड
स्कॉच अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी। यह पुरस्कार भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने वाले व्यक्तियों, परियोजनाओं और संस्थानों को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार स्वास्थ्य, पुलिस, गवरनेंस, वित्तीय, सामाजिक समावेशन क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के लिये प्रदान किया जाता है। एक्सपर्ट पैनल के पर्यवेक्षण में चयन प्रक्रिया अलग-अलग छह चरणों से दो महीने की लंबी चयन प्रक्रिया से गुजरती है। गुणवत्ता व पारदर्शिता के मानक में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।
यह अवार्ड विभिन्न श्रेणियों में दिया जाता है। इस बार कोविड -19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट रिस्पॉन्स के लिए आंध्र प्रदेश के डीजीपी महोदय को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया, गवर्मेन्स में प्रमुख सचिव उत्तरप्रदेश नितिन रमेश गोकर्ण पुरस्कृत हुए। जबकि कुपोषण से प्रभावी एवं सशक्त रूप से लड़ने के लिए वेस्ट बंगाल की शशि रंजन सहित अनेक अधिकारीयों ने स्कॉच पुरस्कार प्राप्त किये। पुलिस रिस्पांस कोविड श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्यों एवं जनपदों के पुलिस कार्यों के मूल्यांकन के पश्चात तृप्ति भट्ट, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस, को वैश्विक महामारी कोविड 19 के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए सिल्वर मेडल प्रदान किया गया।

