'आयुष्मान भारत योजना' के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई.

उत्तराखंड : वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी द्वारा शुरू की गई 'आयुष्मान भारत योजना' को दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'आयुष्मान भारत योजना' के सफलतापूर्वक 2 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी जी के नेतृत्व में की गई इस स्वास्थ्य क्रांति से करोड़ों भारतीय लाभान्वित हुए हैं। उत्तराखण्ड में इस योजना को और विस्तार देते हुए राज्य के सभी परिवारों को शामिल किया है। संपूर्ण आबादी को कैशलेस उपचार प्रदान करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है। अभी तक राज्य में 2 लाख से अधिक मरीजों को इसके तहत उपचार मिल चुका है। इसमें राज्य सरकार करोड़ों व्यय कर चुकी है। देशभर के 22 हजार से ज्यादा अस्पताल सूचीबद्ध हैं। राज्य के लोगों के लिए नेशनल पोर्टेबिलिटी की सुविधा लागू है। सरकार अपने नागरिकों के सुखद स्वास्थ्य के लिए हमेशा तत्पर है।

Trending Now