भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एप्पल यूजर्स के लिए सख्त चेतावनी जारी की .

भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) के अनुसार एपल के कई डिवाइस की सिक्योरिटी खतरे में है.
एडवाइजरी के अनुसार, iOS, macOS और iPadOS समेत अन्य सॉफ्टवेयर वर्जन में कई खामियां मौजूद हैं. ये खामियां दूर बैठे हमलावर को डिवाइस तक एक्सेस प्राप्त करने और मनमाना कोड एग्जीक्यूट करने की अनुमति दे सकती है. ये खामियां iOS 18, iPadOS 17.7, macOS 14.7 और अन्य से पहले के वर्जन को प्रभावित करती हैं. इसमें tvOS: 18 से पहले के वर्जन, watchOS: 11 से पहले के वर्जन, Safari: 18 से पहले के वर्जन, Xcode: 16 से पहले के वर्जन, visionOS: 2 से पहले के वर्जन, Xcode: 16 से पहले के वर्जन और visionOS: 2 से पहले के वर्जन शामिल हैं.
भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने कहा कि इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के निजी डेटा के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं और पर्सनल जानकारी में सेंधमारी कर सकते हैं। संस्था ने यूजर्स को स्पूफिंग के प्रति भी आगाह किया है। सरकार द्वारा जारी की गई हाई रिस्क वॉर्निंग में कहा गया है कि इन कमियों के कारण आईफोन, आईपैड व कंपनी के दूसरे डिवाइस के सॉफ्टवेयर इससे प्रभावित हो सकते हैं

Trending Now