जापान को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। खबर है कि पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की कमान संभालने वाले हैं। 67 साल के इशिबा ने लंबे समय से शासन करने वाली, घोटालों से ग्रस्त लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है और निचले सदन में उनकी पार्टी को बहुमत मिल गया। इसी कड़ी में अक्टूबर में संसद का सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें वह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की कमान संभालेंगे

