आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को दावा किया कि पिछली सरकार में तिरुपति मंदिर में मिलने वाले प्रसाद में घी की जगह जानवरों की चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा था. जून में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव हारी और नायूड ने एनडीए की सरकार बनाई. तिरुपति के लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलाए जाने की लैब में पुष्टि के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश सरकार ने इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया है कि जगन मोहन रेड्डी के सीएम रहते तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल हो रहा था।.

