भारत की शुभी गुप्ता ने श्रीलंका के कलुतारा में हाल में खत्म हुई राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में स्वर्ण और अंडर-20 वर्ग में कांस्य पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की, महिला फिडे मास्टर और लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन शुभी ने अंडर-16 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।
शुभी ने ओपन वर्ग में अनुभवी ग्रैंडमास्टर्स, इंटरनेशनल मास्टर्स और महिला ग्रैंडमास्टर्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाया, भारत की इस युवा खिलाड़ी ने लड़कियों के अंडर-20 वर्ग में 4.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करके कांस्य पदक जीता।।

