देहरादून : बुधवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में सैन्य अफसर बनने जा रहे जेंटलमैन कैडेट को अवार्ड सेरेमनी के मौके पर व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्रॉफी से नवाजा गया।
अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने भावी अफसरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा का मूलमंत्र दिया। आईएमए के खेत्रपाल सभागार में आयोजित समारोह में कमान्डेंट ने कहा कि देश प्रत्येक युवा अधिकारी से तत्परता, दृढ़ता व वफादारी की उम्मीद रखता हूं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व क्षमता कई गुणों का सममिश्रण है, जिसमें आत्मविश्वास, नैतिकता, आत्मबलिदान, निष्पक्षता, पहलकदमी, निर्णय, साहस व गरिमा महत्वपूर्ण है। पदक विजेताओं को संबोधित करते उन्होंने कहा कि एक अधिकारी के लिए यह जरूरी है कि वह निष्पक्षता व खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धात्मक प्रवृत्ति बनाए रखे।
उन्होंने आगे कहा कि एक टीम के रूप में जीतने व उत्कृष्टता हासिल करने की प्रबल इच्छा हमेशा व्यक्ति में होनी चाहिए। युद्ध हमेशा एक सामूहिक प्रयास व टीम भावना होती है और युद्ध में कोई उपविजेता नहीं होता। उन्होंने कैडेटों की सराहना की कि कोरोनाकाल की तमाम चुनौतियों के बावजूद वह प्रशिक्षण के उच्च मानकों पर खरे उतरे हैं। उन्होंने कैडेटों के माता-पिता को उनकी ताकत बताया।
इंस्ट्रेक्टर को भी किया सम्मानित
आईएमए की अवार्ड सेरेमनी में इंस्ट्रेक्टर भी सम्मानित किए गए। इंस्ट्रेक्टर ही कैडेटों को अकादमी में प्रशिक्षित करते हैं। इनके प्रशिक्षण से ही देश की सेनाओं को जांबाज अफसर मिलते हैं।
विदेशी कैडेटों को मिला व्यक्तिगत उत्कृष्टता सम्मान
आईएमए अवार्ड सेरेमनी में विदेशी कैडेटों को व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। भारतीय कैडेटों की तर्ज पर ही उन्हें भी प्रशिक्षण में अपनी काबिलियत का इनाम मिला।
अनुशासित रहने का पुरस्कार
आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान कैडेट तमाम तरह की गलतियां भी करते हैं। जिसका उन्हें दंड भी मिलता है। यहां कुछ ऐसे भी कैडेट हैं, जिन्हें पूरे टर्म में एक बार भी सजा नहीं मिली। इन कैडेट को भी पुरस्कार से नवाजा गया।
व्यक्तिगत उत्कृष्टता का सम्मान मेडल-उत्कृष्टता-कैडेट
पैराशूट रेजीमेंट मेडल-धैर्य एवं शारीरिक दृढ़ता-वतनदीप सिंह सिद्धू
9 जीआर मेडल-मिलिट्री स्टडीज-आशीष कुमार
सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल-खेल-निदेश सिंह यादव
मराठा लाइ मेडल-पीटी-वतनदीप सिंह सिद्धू
राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल-एकेडमिक्स-आशीष कुमार
सिख लाइ सिल्वर मेडल-टर्नआउट एंड ड्रिल-मज्जी गिरिधर
कॉप्र्स ऑफ सिग्नल्स मेडल-विज्ञान एवं युद्ध कौशल-आशीष कुमार
राजपूताना राइफल मेडल-नीतिगत दक्षता-वतनदीप सिंह सिद्धू
ब्रिगेड ऑफ द गार्डस मेडल-सॢवस सब्जेक्ट-मज्जी गिरिधर
जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल-ओक्यू-मज्जी गिरिधर
5 जीआर मेडल-बेस्ट शॉट इन एलएमजी-पलदेन दुग्पा
8 जीआर मेडल- वेपन ट्रेनिंग-ईश्वर गुरुंग
बुक प्राइज
एकेडमिक्स-अभिषेक कुमार
रोलिंग ट्रॉफी (व्यक्तिगत) ट्रॉफी-उत्कृष्टता-कैडेट
ग्रेनेडियर्स ट्रॉफी- इन्सास राइफल-नदीम अहम वानी
मोटीवेशन ट्रॉफी-मोस्ट मोटिवेटेड-खगेंद्र पुन
राजा ऑफ फरीदकोट ट्राफी-बेस्ट इन इंसास एलएमजी-जफर खान एस
मेजर शैतान सिंह ट्रॉफी-बेस्ट इन वैपन ट्रेनिंग-पाटिल शिवाजी दत्रातेय
डक्कन होर्स ट्रॉफी-बेस्ट राइडर-एमएस जमवाल
8वां कोर्स रीयूनियन ट्रॉफी-बेस्ट इन आइटी-प्रवीण
रोलिंग ट्रॉफी (कंपनी)
सर अलविन एजरा ट्रॉफी-फस्र्ट इन वैपन ट्रेनिंग-कैसिनो
द नवाब ऑफ जोरा ट्रॉफी- सेकेंड इन वैपन ट्रेनिंग-कोहिमा
इंटर कंपनी फिजिकल ट्रेनिंग कप-फस्र्ट इन फिजिकल ट्रेनिंग-बसंतर
3वीं गोरखा रेजीमेंट ट्रॉफी-सेकेंड इन फिजिकल ट्रेनिंग-हाजीपीर
बर्मा आर्मी ट्रॉफी-फस्र्ट इन स्पोट्र्स-अलामिन
एयर चीफ मार्शल दिलबाग सिंह ट्रॉफी-सेकेंड इन स्पोट्र्स-कैसिनो
गवर्नर ऑफ उत्तराखंड ट्रॉफी-फस्र्ट इन एकेडमिक्स-अलामिन
एडीजी एइ ट्रॉफी-सेकेंड इन एकेडमिक्स-हाजीपुर
कुमाऊं ट्रॉफी-फस्र्ट इन इंटर कंपनी चैम्पियनशिप-कैसिनो
चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ट्रॉफी-फस्र्ट इन प्रोफेशनल कंप्टीशन-बसंतर
बैनर
आर्मी कमांडर आरट्रैक बैनर-सेकेंड इन इंटर कंपनी चैम्पियनशिप-बसंतर कंपनी
कमान्डेंंट बैनर-फस्र्ट इन इंटर बटालियन चैम्पियनशिप-भगत बटालियन

