उत्तराखंड में रविवार को मिले 424 नए कोरोना संक्रमित मरीज.

उत्तराखंड : रविवार को राज्य में 424 नए संक्रमित मिले हैं और चार मरीजों की मौत हुई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 77997 पहुंच गई है, जिसमें से 70634 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को 14909 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 171 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार जिले में 59, नैनीताल में 40, पौड़ी में 28, पिथौरागढ़ में 28, ऊधमसिंह नगर में 20, चमोली में 19, टिहरी में 16, रुद्रप्रयाग में 13, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा व बागेश्वर में नौ-नौ व चंपावत में तीन संक्रमित मामले मिले हैं।
राज्य में रविवार को चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इनमें एचएनबी बेस अस्पताल श्रीनगर में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक, दून मेडिकल कॉलेज में एक मरीज शामिल हैं। राज्य में अब तक कुल 1285 मरीजों की मौत हो चुकी है।
रविवार को 346 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर अब तक कुल 70634 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 5223 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य का रिकवरी रेट 90.56 प्रतिशत और संक्रमण दर 5.48 प्रतिशत है।

Trending Now