नैनीताल : 29 नवंबर को जीबी पंत विश्विद्यालय के सहायक लेखाकार के 93 पदों के लिए उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए नैनीताल जिले में 14 और देहरादून में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
आयोग के सचिव संतोष बडोनी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के बाद आयोग द्वारा आशुलेखन टंकण तथा वाहन चालन (चालक) परीक्षण कराए गए हैं। संक्रमण के बाद यह आयोग की यह पहली परीक्षा है। परीक्षा के सिटिंग प्लान में सामाजिक दूरी का अनुपालन किया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले और बाद में परीक्षा कक्षों, फर्नीचर आदि को सेनिटाइज करने के सभी इंतजाम किए गए हैं। पहली बार हैड हेंडमेटल डिटेक्टर डिवाइस का उपयोग किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर काम करने सभी वाले कार्मिकों के लिए मास्क व सेनिटाइजर तथा अभ्यर्थियों के लिए भी हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। हर अभ्यर्थी की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। फेस मास्क का इस्तेमाल अभ्यर्थियों के लिए जरुरी किया गया है। परीक्षा में 8327 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।
प्रवेशपत्र यहां करें डाउनलोड
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.ssck.uk.gov.in पर जाकर परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए अपनी आवेदन आईडी संख्या, जन्मतिथि डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं। हर अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड व प्रिंट किया प्रवेश उतर, दो फोटो, एक आईडी लेकर ही परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।

