उत्तराखंड : केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार को केदारनाथ पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए।
केदारनाथ में उन्होंने धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और कहा कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे।
बाबा केदार के दर्शन के बाद निशंक ने भगवान बदरीनाथ का भी आशीर्वाद लिया।

