उत्तराखंड : उत्तराखंड सरकार राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए एक शानदार और सुनहरा मौका लेकर आई है। अगर आप भी सरकारी नौकरी इच्छुक हैं तो जमकर तैयारी शुरू कर दीजिए। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा आयोग (यूकेएसएससी) ने समूह ग में कुल 854 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती निकाली है।
आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर है। जबकि लिखित परीक्षा का अनुमानित समय मई 2021 बताया गया है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इच्छुक अभ्यार्थी निम्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क ऑनलाइन ही जमा किया जाएगा। पदों की संख्या कम हो सकती है या बढ़ भी सकती है। मई 2021 में इन सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन OTR करना जरूरी होगा। बिना OTR प्रोफाइल के आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे। आवेदक अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.uksssc.gov.in पर ले सकते हैं।
विभाग रिक्त पदों की संख्या
ग्राम विकास अधिकारी- 381
ग्राम पंचायत अधिकारी (पंचायती राज विभाग)- 292
सहायक प्रबंध उद्योग- 70
सहायक समाज कल्याण अधिकारी- 35
सुपरवाइजर महिला शक्तिकरण और बाल विकास विकास- 34
मैट्रनकेयर सह हॉस्टल इंचार्ज- 16
सूचना और जनसंपर्क विभाग में डाटा ऑपरेटर- 09
पर्यटन विकास परिषद में सहायक स्वागत- 09
सहायक चकबंदी अधिकारी- 04
समाज कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक- 03
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी- 02
राज्य निर्वाचन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी- 01
सूचना व लोक संपर्क विभाग में संवीक्षक- 01

