कुमाऊँ विश्वविद्यालय की वेबसाइट का राज्यपाल ने किया शुभारम्भ.

नैनीताल : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरूवार को नैनीताल राजभवन में कुमाऊँ विश्वविद्यालय की वेबसाइट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल मौर्य ने नैनीताल के कृष्णापुर, हनुमानगढ़ी में कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा 26 एकड़ बंजर भूमि में विकसित किये गये कृषि संकाय का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय की वेबसाइट द्वारा विश्वविद्यालय की सभी प्रकार की गतिविधियों,परीक्षाओ की तिथियों और अन्य सभी तरह कि जानकारी प्राप्त करना छात्रों और लोगो के लिए काफी आसान हो जाएगा। वेबसाइट के शुभारम्भ के अवसर पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रो0 एन.के.जोशी उपस्थित रहे।

Trending Now