देश के आदरणीय उपराष्ट्रपति श्री CP Radhakrishnan जी की गरिमामयी उपस्थिति में एम्स ऋषिकेश के 6वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही एम्स ऋषिकेश की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित पत्रिका रुद्राक्ष का भी विमोचन किया।दीक्षांत समारोह में पदक एवं उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह उपलब्धि आपके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। आशा है कि आप सभी अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करते हुए समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।इस अवसर पर आदरणीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (सेवानिवृत्त) जी, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल जी, पूर्व मुख्यमंत्री व माननीय सांसद श्री Trivendra Singh Rawat जी, माननीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री Mahendra Bhatt जी, माननीय सांसद श्री Naresh Bansal जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

