Corbett park: कॉर्बेट पार्क के पास सीताबनी में दुर्लभ और आकर्षक ‘वुडपेकर’ देखा गया.

Corbett park: उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे रामनगर वन प्रभाग के सीताबनी क्षेत्र में दुर्लभ कठफोड़वा प्रजाति व्हाइट-नेप्ड वुडपेकर का पूरा परिवार एक साथ वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया।इन दुर्लभ पक्षियों की तस्वीरें देखकर वन विभाग के अधिकारियों और दूसरे पक्षी प्रेमियों को काफी अच्छा लगा।सफेद गर्दन वाला कठफोड़वा (क्राइसोकोलाप्टेस फेस्टिवस) भारत में पाया जाने वाला एक बड़ा, दुर्लभ और आकर्षक कठफोड़वा है।इसकी पहचान इसकी सफेद गर्दन के पिछले हिस्से, सुनहरे पीले पंखों और एक बड़ी चोंच से होती है।

Trending Now