Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक मौसम खुला पर नहीं चढ़ा पारा, कल से फिर बिगड़ने के आसार.

Uttarakhand Weather Today: प्रदेश में आज सुबह से ही पहाड़ से मैदान तक धूप खिली है। वहीं, आने वाले दिनों में फिर मौसम बदल सकता है। प्रदेश भर में दो दिन लगातार बारिश के बाद शनिवार को मौसम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बादल छाए रहने से तापमान सामान्य से नीचे रहा। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने एक दिन बाद यानी सोमवार से फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 26.3 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री नीचे 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। वहीं मसूरी में पिछले तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद कड़ाके की ठंड हो गई है। ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग सुबह और शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं। शनिवार को शहर में सुबह चटक धूप खिलने से मौसम खुशनुमा रहा लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। 

मसूरी में कड़ाके की ठंड, लोगों ने लिया अलाव का सहारा
शहर में पिछले तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद कड़ाके की ठंड हो गई है। ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग सुबह और शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं। शनिवार को शहर में सुबह चटक धूप खिलने से मौसम खुशनुमा रहा लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। इससे ठंड बढ़ गई। लोग और पर्यटक जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। मसूरी में मौसम का आनंद लेने पहुंचे सैलानी भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। होटलों और गेस्ट हाउसों में भी हीटर और गर्म पानी की मांग बढ़ गई है।

Trending Now