हरिद्वार में पौराणिक भीमगोड़ा कुंड का होगा कायाकल्प, डीएम ने जल प्रवाह बहाल करने के दिए निर्देश.

धर्मनगरी हरिद्वार के पौराणिक भीमगोड़ा कुंड का जल्द ही कायाकल्प कराया जाएगा। बरसात के सीजन में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए भीमगोडा कुंड के हिस्से का निरीक्षण करने के लिए डीएम मयूर दीक्षित संबंधित अधिकारियों के साथ पहुंचे। हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित के साथ एचआरडीए के अधिकारी भी मौजूद रहे। पौराणिक तीर्थ स्थल का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने एचआरडीए को कुंड का सौंदर्यकरण करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित ने कहा  कि पौराणिक भीमगोडा कुंड में जल का प्रवाह फिर से शुरू कराया जाएगा।

Trending Now