उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमने आने वाले सैलानियों को अब बाघ और हाथियों के अलावा कुछ नया देखने को मिलेगा। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बंजी जंपिंग शुरू की गई है। नेशनल पार्क के ढिकुली जोन में सैलानी इन रोमांचक खेलों का अनुभव ले सकते हैं। भारत के सबसे ऊंचे बंजी टावर से कूदने के अलावा, पर्यटक इससे जुड़े कई और तरह के सहासी खेलों को आजमा सकते हैं। हिमालयन बंजी के मालिक बताते हैं कि सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षित पेशेवर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरण रखे हैं।पहली बार बंजी जंपिंग करने वालों का मार्गदर्शन करने और उनकी घबराहट को कम करने के लिए 12 साल के अनुभवी बंजी जंपिंग मास्टर को रखा गया है। पर्यटक बंजी जंंपिगं का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। वो अपने अनुभव को रोमांचक और दिल दहला देने वाला बताते हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि बंजी जपिंग और उससे जुड़े साहसिक खेल सैलानियों को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आने के लिए आकर्षित करेंगे। प्रकृति और रोमांच का ये मिश्रण स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा।

