केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख पार, लौटी रौनक.

केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 15 लाख के पार हो गई है। धाम में बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन यात्रियों और दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने से रौनक लौट आई है। वहीं, गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर दिनभर बाबा के जयकारे गूंज रहे हैं। अभी 40 दिन की यात्रा शेष है।  दर्शनार्थियों  केदारनाथ  की संख्या 15 लाख पार, लौटी रौनक पैदल मार्ग से धाम तक दिनभर गूंज रहे बाबा के जयकारे। केदारनाथ में मौजूद श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया कि बीते एक सप्ताह से धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। सुबह 5 बजे से बाबा के भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं।दोपहर 12.30 बजे आराध्य भगवान केदारनाथ को बाल भोग लगाया जा रहा है। इसके बाद एक बजे से पुन: धर्म दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा अभी 40 दिन और संचालित होनी है। ऐसे में आने वाले दिनों में दर्शनार्थियों की प्रतिदिन की संख्या में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद है।

Trending Now