देहरादून : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में उत्तराखंड की शानदार उपलब्धि.

देहरादून :राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दून ने 19वीं रैंक प्राप्त कर टॉप-20 शहरों में स्थान पा लिया है। पिछले साल दून 37वें नंबर पर रहा था। मेयर सौरभ थपलियाल ने इसके लिए नगर आयुक्त नमामी बंसल को शुभकामनाएं दीं। स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत यह सर्वेक्षण भारत सरकार की ओर से जून में कराया गया था। मंगलवार को इसका परिणाम घोषित हुआ, जिसमे नगर निगम देहरादून ने 171.7 अंक प्राप्त किए हैं। पिछले वर्ष निगम को 126.5 अंक मिले थे। वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए नगर निगम ने आठ महीने में कई काम किए।

देहरादून 37वें से छलांग लगाकर 19वां स्थान,ऋषिकेश 31वें से उछलकर 14वां स्थान ,काशीपुर 19वें से सुधारकर 18वां स्थान सफलता के प्रमुख कारण यांत्रिक सड़क सफाई से धूल नियंत्रणठोस अपशिष्ट एवं निर्माण मलबा प्रबंधन हरित पट्टी विकासउद्योगों में स्वच्छ ईंधन का उपयोग स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली जन जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने इस उपलब्धि पर कहा… “ये उपलब्धि सभी के लिए स्वच्छ वायु के प्रति उत्तराखंड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”लक्ष्य आने वाले वर्षों में और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, नवाचार  एवं जनसहभागिता से वायु गुणवत्ता में सुधार।

Trending Now