उत्तराखंड के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। देहरादून स्थित स्थानीय मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है और निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नैनीताल के कुछ इलाकों में भूस्खलन की खबर है। स्थानीय अधिकारी बताते हैं कि एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए गए हैं। लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से यात्रा न करने की सलाह दी गई है। बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। लोगों से मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने और सुरक्षा संबंधी उपायों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

