मुख्यमंत्री ने भारतीय वायुसेना दिवस पर किया बहादुर जवानों को नमन.

देहरादून : भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय वायुसेना के बहादुर जवानों ने अपना कर्तव्य निभाते समय हमेशा समर्पण, साहस और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। उन्होंने राष्ट्र की रक्षा कर रहे भारतीय वायुसेना के सभी बहादुर जवानों को नमन किया, जिनके राष्ट्रसमर्पण एवं कर्तव्य परायणता से हम सुरक्षित एवं गौरवान्वित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने शौर्य, साहस और पराक्रम से मां भारती की सेवा करने वाले वायुसेना के शूरवीर जांबाज जवानों को भारतीय वायुसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Trending Now