अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेस कोर्स वैली में योग की बयार.

देहरादून।स्वर्गापुरी मंदिर परिसर में आज रेस कोर्स वैली की महिला योग क्लब द्वारा मैडम करमजीत कौर एवं विजय निझोंन के नेतृत्व में संपूर्ण वैली महिला क्लब के साथ स्वर्गापुरी मंदिर की महिलाओं ने जमकर योगासन किया। ज्ञात रहे कि आज के ही दिन 21 जून 2015 से योग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और इससे प्रेरित होकर मैडम करमजीत कौर द्वारा रेस कोर्स वैली में महिला योग क्लब के माध्यम से योगासन की निरंतर क्लास लगाइ जा रही हैं,

इससे सभी को अच्छे स्वास्थ्य के साथ अच्छी सोच भी मिल रही है। यह सच्ची सामाजिक सेवा का द्योतक है। योगासन में करीब 70 महिलाओं ने योगाभ्यास किया एवं समापन के समय सभी को सूक्ष्म रूप से मिठाई के डिब्बे भी वितरित किए गए।

Trending Now