उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु नीम करौली बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं। बाबा की दिव्यता और चमत्कारी प्रसंगों से जुड़े इस धाम में कई ऐसी पावन जगहें हैं, जो न केवल भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करती हैं, बल्कि उनके जीवन को एक नई दिशा भी देती हैं।
1. नीम करौली बाबा मंदिर
कैंची धाम का मुख्य आकर्षण बाबा का मंदिर है। यहां बाबा की समाधि पर बैठकर ध्यान करने से मन को गहरी शांति का अनुभव होता है। ऐसा माना जाता है कि यहां बाबा आज भी अपनी उपस्थिति से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
2. हनुमान मंदिर
कैंची धाम में स्थित हनुमान मंदिर भी विशेष महत्व रखता है। नीम करौली बाबा स्वयं हनुमान जी को अपने आराध्य के रूप में मानते थे। मंदिर में हनुमान जी की विशाल मूर्ति और दिव्य वातावरण भक्तों के मन को निर्मल कर देती है।
3. बाबा का कुटिया
यह वह स्थान है जहां बाबा नीम करौली अपने जीवन के अंतिम वर्षों में ध्यान और साधना किया करते थे। यहां की शांत व निरंतर ध्यानमग्न ऊर्जा आज भी भक्तों को आत्मिक बल देती है।
4. प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर प्रांगण तक का मार्ग
इस मार्ग पर चलते हुए श्रद्धालु जैसे ही मंदिर के समीप पहुंचते हैं, उन्हें एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। यह मार्ग साधकों को भीतर की यात्रा का आरंभ करवाता है।
5. ध्यान स्थल और घाट
मंदिर परिसर के आसपास बहती पहाड़ी धारा और वहां बना ध्यान स्थल साधकों को प्रकृति के साथ जोड़ता है। यहां बैठकर ध्यान करने से आत्मा को विशेष शांति और संतुलन का अनुभव होता है।
6. लंगर स्थल (भंडारा)
यहां रोज़ाना भक्तों के लिए भंडारा (प्रसाद) की व्यवस्था होती है। सेवा, समर्पण और प्रेम से बना यह प्रसाद श्रद्धालुओं के मन को तृप्त करता है और बाबा के प्रेम का अनुभव कराता है।

