खुशखबरी : बालिकाओं के लिए बड़ी सौगात .

देहरादून। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने बताया कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेश की देवी स्वरुप बालिकाओं के लिए बड़ी सौगात दी जा रही है। राज्य सरकार खेल के क्षेत्र में बालिकाओं, महिलाओं को सशक्त बनाने की ओर महत्व पूर्ण कदम आगे बढ़ा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद-चम्पावत के अन्तर्गत प्रदेश की बालिका, महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास हेतु जनपद- चम्पावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाना है।
जिसके निर्माण कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में उक्त के सापेक्ष वित्त विभाग द्वारा कार्य पूर्ति एवं कियान्वयन किये जाने के लिए सुसंगत मद में बजट की उपलब्धता के आधार पर कुल बजट लगभग 256 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में रू. 5.15 लाख (रू. पांच लाख पन्द्रह हजार मात्र) अवमुक्त कर व्यय करने की राज्यपाल महोदय द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है। कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश के सभी बालिका, महिला खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Trending Now